बिहार चुनाव : बिहार में चुनाव होने हैं और तेजस्वी सीएम बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन उनके इसी सपने पर पानी फिर गया है। कांग्रेस ने तेजस्वी को सीएम फेस प्रोजेक्ट करने से मना कर दिया है। दरअसल बिहार की सियासी फिजाओं में यही खबर है कि तेजस्वी को कांग्रेस किसी भी कीमत पर सीएम फेस प्रोजेक्ट नहीं करेगी और ये क्लियर भी कर दिया है कि सीएम का चेहरा कांग्रेस अध्यक्ष तय करेगा। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच सीएम चेहरे को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की ओर से कांग्रेस के साथ खेले गए ‘खेल’ जैसी अटकलें अब फिर से लगाई जा रही हैं। इस बार मामला विपक्षी दलों के महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर अटक गया है। राजद के नेता और तेजस्वी यादव भी खुद को सीएम फेस बता चुके हैं, लेकिन कांग्रेस अब तक चुप्पी साधे हुए है। इस बीच एक बड़े कांग्रेसी ने साफ कर दिया कि सीएम का चेहरा कांग्रेस अध्यक्ष तय करेगा। हाल की में राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की थी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस को जनता का भरपूर समर्थन मिला। सूत्रों के मुताबिक, इससे उत्साहित कांग्रेस गठबंधन से राज्य में 70 सीटें मांग रही है। इन सीटों में उन सीटों पर भी फोकस हैं, जहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। कांग्रेस मन मुताबिक सीटें पाने के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स भी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इसी चलते कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने अभी तक सीएम फेस के लिए तेजस्वी के नाम पर मुहर नहीं लगाई है। इस बीच कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक से पहले पटना पहुंचे कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार ने लालू यादव की टेंशन बढ़ाने वाला बयान दे दिया। महागठबंधन में क्या तेजस्वी यादव सीएम फेस होंगे? इस सवाल के जवाब में डीके शिवकुमार ने साफ कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन में सीएम का चेहरा कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगे।
तेजस्वी यादव नहीं होंगे सीएम चेहरा RJD के साथ हो गया गेम
