विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में माउंटेन बाइकिंग कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

हरिद्वार:-विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग, हरिद्वार द्वारा एक विशेष माउंटेन बाइकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, पर्यटकों तथा साहसिक खेल प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे नमामि गंगे घाट निकट चण्डी पुल से किया गया, जो राजाजी नेशनल पार्क के सुंदर प्राकृतिक मार्गों से होता हुआ पीली नदी एक्वाडक्ट पर सम्पन्न हुआ।
जिला पर्यटन विभाग अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन उत्तराखण्ड को साहसिक पर्यटन की दृष्टि से एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होंगे। प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से राज्य के पर्यटन को सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित आशीष कुमार, आशु चौधरी, सिद्धार्थ प्रधान, रेंजर अधिकारी महेश शर्मा एवं समस्त युवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *