भारत की स्पिन तिकड़ी के आगे ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया — टीम इंडिया ने 48 रन से दर्ज की शानदार जीत

Spread the love

खेल :- ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्पिन तिकड़ी (सुंदर, अक्षर और वरुण) के आगे घुटने टेक दिये. भारत के लिए बल्लेबाज एक बार फिर नहीं चले. जिससे उसने ऑस्ट्रेलिया को चेज करने के लिए 168 रन का ही लक्ष्य दिया था. इसका पीछा करने लेकिन जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैदान मे आए तो वरुण चक्रवर्ती (1 विकेट), अक्षर पटेल (2 विकेट) और वाशिंगटन सुंदर (3 विकेट) की स्पिन तिकड़ी ने मिलकर कंगारुओं को जीत से दूर कर दिया. 168 के चेज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 119 रन ही बना सकी और उसे 48 रन से हार मिली. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है. अब अंतिम टी20 आठ नवंबर को खेला जाएगा.

क्वींसलैंड के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके जवाब में 21 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 28 रन अभिषेक शर्मा ने बनाए. शुभमन गिल ने 39 गेंद में चार चौके और एक छक्के से 46 रन बनाए. इन दोनों के अलावा बाद में बाकी कोई बैटर कुछ खास नहीं कर सका. शिवम दुबे 22 रन और सूर्यकुमार यादव 20 रन ही बना सके. जबकि अक्षर पटेल ने अंत में 21 रन की नाबाद पारी खेली. जिससे भारत ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 167 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक 3-3 विकेट नाथन एलिस और एडम जैम्पा ने झटके.

168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को मैथ्यू शॉर्ट और मिचेल मार्श 37 रन की ही शुरुआत दिला सके. तभी शॉर्ट 19 गेंद में 25 रन बनाकर चलते बने. जबकि फिर जोश इंग्लिस (12), मिचेल मार्श (30), टिम डेविड (14) और जोश फिलिप (10) कुछ खास नहीं कर सके. जिससे ऑस्ट्रेलिया के 98 रन पर ही पांच विकेट गिर गए थे. तभी दो महीने बाद वापसी करने वाले ग्लेन मैक्सवेल सिर्फ दो रन बनाकर चलते बने.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *