नगर कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोपित सतेन्द्र को किया गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार :- उत्तरी हरिद्वार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में हुई राजमिस्त्री की हत्या का नगर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। ईनाम के रुपयों का बंटवारा हत्या की वजह बना।

जानकारी के मुताबिक 14 अक्टूबर को उत्तरी हरिद्वार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक राजमिस्त्री का शव मिला था। इस संबंध में मृतक रामनिवास के भाई नारद निवासी शाहजहाँपुर उ.प्र. ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर भाई की हत्या का शक जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बन्धा रोड हरिद्वार से सतेन्द्र पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम खटकी थाना परिक्षितगढ जिला मेरठ उ.प्र. हाल पता हरिहर चौक के पास सप्तऋषि हरिद्वार उम्र 61 वर्ष को हिरासत में लिया।

पूछताछ में सतेन्द्र ने बताया कि वह और मृतक निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री का काम कर रहे थे। काम के दौरान दोनों के बीच जान पहचान हुयी साथ में छुट्टी के बाद रोज रायवाला जाकर शराब पीने का सिलसिला शुरु हुआ। 14 अक्टूबर को ठेकेदार ने ईनाम के रुप में 500 रुपये मिलने पर मृतक के हिस्से में 300 रुपये तथा संदिग्ध के हिस्से में 200 रुपये आए। रायवाला से दारु पीकर दोनों जब वापस निर्माणाधीन मकान पर लौटे तो ईनाम के रुपयों के बंटवारे को लेकर दोनों में बहस इतनी बढ़ गयी कि दोनों आपस में गाली गलौच व मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के दौरान रामनिवास की हत्या कर दी। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *