“पति, पत्नी और सत्ता का खेल” उर्मिला राठौर ने निजी फोटो-वीडियो सबूत दिखाते हुए कहा—ये AI फोटो नहीं, वास्तविक प्रमाण हैं

Spread the love

हरिद्वार :- सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला राठौर ने ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने धोखे से उनसे शादी कर उनके साथ मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न किया। उन्होंने मीडिया के समक्ष कई निजी प्रमाण प्रस्तुत करते हुए बताया कि वह कोई एआई फोटो नहीं बल्कि वास्तविक फोटो हैं, जिनमें करवाचौथ, महाकाल दर्शन, गिटार के साथ तस्वीरें और अखबार की कटिंग शामिल हैं।

उर्मिला ने कहा कि सहारनपुर में प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था, जो अब हरिद्वार ट्रांसफर हो चुका है। वर्तमान में इसकी जांच पहले सीओ बुग्गावाला और अब सीओ भगवानपुर कर रहे हैं। लेकिन अभिनेत्री यह नहीं बता पाई कि वो अब आखिर चाहती क्या हैं?

उर्मिला ने दावा किया कि सुरेश राठौर ने उन्हें यह कहकर अपने जीवन में शामिल किया कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है, मुझे झूठ बोलकर शादी की गई, उस समय मैं डिप्रेशन में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक की ओर से चार बार उनकी हत्या की साजिश रची गई।

उर्मिला राठौर ने कहा कि विधायक की कथित पत्नी ने हाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उनके खिलाफ गलत बयान दिए गए। उन्होंने प्लेन पेपर पर लिखा हुआ सुसाइड नोट दिखाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की।

उर्मिला ने कहा कि विधायक की पत्नी उन्हें पांच पति होने का आरोप लगाती है, जबकि सच सिर्फ इतना है कि उनका पति सुरेश राठौर ही है। उन्होंने कहा कि वह विवाद नहीं चाहतीं, लेकिन अदालत में विवाह को मान्यता मिलने तक विधायक के साथ रहने को तैयार नहीं हैं।

उर्मिला ने कहा कि यह विवाद पति, पत्नी और सत्ता का खेल है। “विधायक ने कहा कि मैं ज्वालापुर का बाप हूं तो मैंने कहा कि मैं तुम्हारी मां हूं,” उर्मिला ने आरोपों के स्वर में कहा। उन्होंने विधायक को धर्म के नाम पर कलंक बताते हुए कहा कि जब तक कानूनी रूप से विवाह नहीं होता, वह उनके साथ नहीं रहेंगी। मामले की जांच पुलिस की ओर से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *