श्री तुलाराम गोपाल दास मित्तल सरस्वती शिशु मन्दिर मायापुर हरिद्वार ने किया वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

हरिद्वार:-श्री तुलाराम गोपाल दास मित्तल सरस्वती शिशु मन्दिर मायापुर हरिद्वार में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मा0 मेयर श्रीमती किरण जैसल ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया  विद्यालय के प्रधानाचार्य करनेश कुमार जी ने सभी अतिथियों का परिचय कराया एवं विशिष्ट अतिथि पूज्य संत श्री दिवाकर जी महाराज मायादेवी मंदिर के मुख्य साधक उपस्थित थे ।


मेयर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। सभी छात्र-छात्राओं को मेहनत और अनुशासन के साथ आबगे बढ़ना चाहिए।
प्रधानाचार्य करनेश कुमार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। संस्कार, शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से बच्चों को बेहतर नागरिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
पूज्य संत दिवाकर महाराज ने कहा कि विद्या के साथ संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है। जीवन में सफलता के लिए मेहनत, संयम और सदाचार का पालन करना चाहिए।


विद्यालय के प्रबंधक जगपाल सिंह ,कोषाध्यक्ष प्रभु दयाल अग्रवाल, ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर अतिथियों स्वागत किया इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैय्या-बहनो को पुरस्कार वितरित किये गए। कक्षा में नारायणी अधिकारी,यश बौङाइ प्रथम स्थान,वासु शर्मा, आराध्या काला द्वितीय स्थान, हर्षित शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया सर्वाधिक अंक पार्थ मोदी ने प्राप्त किए एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आराध्या काला, पलक देवी ने स्थान प्राप्त किए विद्यालय के भैय्या-बहिनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । इस कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य रमेश भाटिया , नीरज , गौरव भारद्वाज आदि उपस्थित रहे  कार्यक्रम का संचालन भरोसानंद डबराल ने किया अन्त में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *