बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर सरकार घिरी, आम जनता त्रस्त – सुमित अरोड़ा

Spread the love

हरिद्वार:-उत्तराखंड क्रांति दल जिला हरिद्वार की बैठक भूपतवाला स्थित कैंप कार्यालय पर आहूत की गयी, जिसमें मुख्य रूप से दल के कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष संगठन पंकज व्यास उपस्थित रहे, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा की सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए जूट जाए, उन्होंने कार्यक्रम को जारी करते हुए हरिद्वार जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा की प्रत्येक विधानसभा में महा सदस्यता अभियान चलाये घर घर जाकर जनता को दल से जोड़ने का काम करे, केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत ने कहा की भाजपा कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनना है दोनों दलों ने प्रदेश को लूटने का कम किया, केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुमित अरोड़ा ने कहा की आज आम जनता त्रस्त है पहाड़ो से पलायन, बेरोज़गारी, बंद होते विद्यालय, तमामा मूलभूत सुविधा देने में सरकार नाकाम रही है, सुमित अरोड़ा ने कहा की प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है परंतु अभी तक किसी भी ढाबे, होटल रेस्टोरेंट पर व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं सरकार के द्वारा दवा किया जा रहा है की 50% से अधिक सप्लाई सुचारु है परंतु दुकानदार तक व्यावसायिक एलपीजी बुकिंग के बीस पचीस दिन बाद भी नहीं पहुंच पा रहा है, जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा की केंद्रीय पदाधिकारियों के आदेश अनुसार जिले में महा सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा एवं हजारों लोगों को दल से जोड़ा जाएगा, बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संगठन पंकज व्यास , केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुमित अरोड़ा जी, केंद्रीय महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ संदीप अग्रवाल , जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत , कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मामराज सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री रवि जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *