जिला पंचायत कार्यालय परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

Spread the love

हरिद्वार, 15 अगस्त। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा।

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने जनपदवासियों एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने गांवों की सड़कों को शहरों की सड़कों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों, मजदूरों और गरीबों तक पहुंच रहा है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से गांवों की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। देश की आजादी के लिए वीर शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिसे देशवासी हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया और लोगों से ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के संकल्प को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *