हरिद्वार कुंभ 2027 से पहले अलख अखाड़े की तैयारी तेज, 108 महामंडलेश्वरों की ताजपोशी का अभियान शुरू

Spread the love

हरिद्वार कुंभ 2027 से पहले धर्मनगरी में साधु संतों की गतिविधियों में तेजी दिखाई दे रही है इसी क्रम में अलख अखाड़े ने अपने 108 महामण्डलेश्वरों को नियुक्त कर हरिद्वार कुंभ में लव जिहाद और गौ रक्षा के लिए अपनी कुंभ तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अखाड़े ने जम्मू कश्मीर के संत दीपेंद्रनाथ को महामंडलेश्वर की उपाधि देकर इस ओर एक कदम बढ़ा दिया है। पूरे धार्मिक विधि विधान और संतों की उपस्थिति में दीपेंद्र नाथ की चादर विधि को सम्पन्न कराया गया। नव नियुक्त महामंडलेश्वर दीपेंद्र नाथ का अक्षण है की वे अखाड़े के साथ जुड़ कर लव जेहाद और गौ रक्षा पर काम करेंगे और हरिद्वार कुंभ में अपनी भागीदारी निभाएंगे। वही अखाड़े की की महामंडलेश्वर हर्षिता गिरी ने बताया कि सामाजिक और सनातनी परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए अखाड़े ने आज 4 महामंडलेश्वरों की ताजपोसी की है। जबकि हरिद्वार कुंभ से पहले 108 नए महामंडलेश्वर बनाए जाने है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही बाकी के महामण्डलेश्वरों की भी ताजपोशी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *