बड़ी रामलीला की तैयारियां शुरू, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया जाएगा संदेश

Spread the love

हरिद्वार:- श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड, हरिद्वार ने आगामी 4 अक्टूबर से रामलीला ग्राउंड, हरिद्वार में होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने रिहर्सल में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।

रिहर्सल शुरू होने से पहले रामलीला के पूर्व कलाकार एवं संगीत दिग्दर्शक से जुड़े रहे स्वर्गीय विनोद नयन जी को श्रद्धापूर्वक याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा एवं संपत्ति कमेटी के अध्यक्ष सुनील भसीन ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन नए अंदाज में किया जाएगा। रामलीला को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ-साथ सामाजिक संदेशों को भी प्रमुखता दी जाएगी। कलाकारों की रिहर्सल पांच सदस्यीय कमेटी की अगुवाई में शुरू हुई है। कमेटी के महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, दादा गुरु भागवत मुन्ना और विनय सिंघल सहित अन्य सदस्य कलाकारों को उनके किरदारों की बारीकियां समझाने और मंचन को प्रभावी बनाने में जुटे हैं।

रिहर्सल 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 8 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। कलाकारों को मंचन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि रामलीला का मंचन दर्शकों के लिए यादगार बनाया जा सके।

कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग की ओर बढ़ रही है। ऐसे समय में भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और संस्कारों का संदेश समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रामलीला के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा अच्छे संस्कारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कमेटी का उद्देश्य रामलीला के मंचन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश पहुंचाना है।

रिहर्सल के दौरान रवि कांत अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, राहुल वशिष्ठ, कन्हैया खेवड़िया,डॉ. संदीप कपूर, विशाल गोस्वामी, अनिल सुखुजा, वीरेंद्र गोस्वामी, ऋषभ मल्होत्रा, विकास सेठ, मनोज बेदी, दिग्दर्शक मनोज सहगल, सुनील भदावन सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *